25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लखनऊ : वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोपहिया वाहन पर रोमांस कर रहे जोड़े की तलाश में जुटी

लखनऊ, 18 जनवरी | लखनऊ पुलिस अब हजरतगंज इलाके में चलती दुपहिया वाहन पर रोमांस करते नजर आए एक युवा जोड़े की तलाश कर रही है। जाहिर तौर पर बाइक के पीछे चल रहे एक वाहन से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस फुटेज की जांच में जुट गई है।

लखनऊ मध्य क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की है कि वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था।

दंपति की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।

पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “युगल का व्यवहार न केवल शालीनता और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को पार करता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अपराध है।”

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading