28.8 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अच्छा सिला दिया सॉन्ग हुआ रिलीज, राजकुमार राव नोरा फतेही संग रोमांस करते आए नजर

इन दिनों बॉलीवुड में रीमेक गानों का बहुत चलन है. कई लोगों को पुराने गानों के रीमेक पसंद आते हैं तो कई लोग इन गानों की आलोचना करते हैं. लेकिन फिर भी, यह चलन जारी है. साथ ही अब एक और 90 के दशक का गीत रीक्रिएट किया गया है. यह गीत फिल्म बेवफा सनम का सदाबहार क्लासिक सॉन्ग अच्छा साला दिया है. यह ओरिजिनल गीत सोनू निगम द्वारा गाया गया था और आज तक प्यार में डूबे हुए प्रेमियों और दिल टूटने वालों का पसंदीदा गीत माना जाता है. बता दें कि, इस गाने के रीमेक सॉन्ग में राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आने वाले हैं. इस गाने का टीजर बीते दिन जारी किया गया था और आज इस क्लासिक सॉन्ग को रिलीज कर दिया गया है. आपको बता दें कि, इस गाने का टीजर टी-सीरीज द्वारा 18 जनवरी को रिलीज़ किया गया था और पूरा गाना आज 19 जनवरी को रिलीज किया गया है. टी सीरीज ने रीमेक सॉन्ग को टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, इश्क कीइस बाजी में, किसकी जीत होगी और कौन जाएगा हार….अच्छा सिला दिया टीजऱ आउट! गाना 19 जनवरी 2023 को रिलीज हो रहा है. देखते रहिए. सॉन्ग के बारे में बात करें तो, यह कहानी एक लव ट्राएंगल है, जिसमें राजकुमार राव अपनी प्रेमिका नोरा फतेही द्वारा धोखा दिए गए एक प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं. मूल गीत में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई भूषण कुमार और नम्रता शिरोधकर ने अभिनय किया था. यह 1995 की फिल्म स्वर्गीय गुलशन कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित की गई थी और विशेष रूप से इसके साउंडट्रैक के लिए एक बड़ी हिट बन गई थी. भूषण कुमार के एक अभिनेता के रूप में उनके छोटे से करियर में यह एकलौती हिट थी, इसके बाद वह जल्द ही फिल्मों से दूर हो गए.गौरतलब है कि, गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर इस सॉन्ग को एक मिलियन व्यूज मिल गए हैं. साथ ही, दर्शकों को ये सॉन्ग बेहद पसंद भी आ रहा है.

अन्य ख़बरें

फहीम अब्दुल्ला की आवाज का जादू, करण जौहर बोले- “हर दिल के ‘चांद’ बन जाएंगे”

Newsdesk

बचपन की यादों में खोईं नोरा फतेही, फुटबॉल के प्रति बताया अपना ‘अनसुना’ जुनून

Newsdesk

फिल्मी गानों में सिमटता सूफीवाद, मुज्तबा नजा ने बयां किया कव्वाली का बदलता दौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading