September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पठान के साथ रिलीज होगा सलमान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान के कारण से चर्चाओं में बने हुए है। हाल ही में ये खबर आई थी कि सलमान की फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया जाने वाला है। जी हां अब सलमान खान ने खुद कहा है कि किसी का भाई किसी की जान का टीजर 25 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है।खबरों का कहना है कि भाईजान ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए मूवी किसी का भाई किसी की जान का एक पोस्टर साझा किया है। इसे साझा करते हुए सलमान ने लिखा, टीजर अब देखो बड़े पर्दे पर 25 जनवरी। इससे ये साफ हो गया है कि सलमान खान की फिल्म का टीजर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज होने जा रही है।इतना ही नहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान का अच्छा खासा बज बना हुआ दिखाई दे रहा है। ये मूवी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज होने वाली है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान में दीपिका पादुकोण अलग अंदाज में दिखाई देने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सलमान खान ने फैंस की खुशी को और भी बढ़ाया जा चुका है । जहां एक तरफ थियेटर्स में पठान दस्तक देगा। वहीं, दूसरी तरफ सलमान अपनी फिल्म की झलक दिखाएंगे।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading