21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

5 दिन बाद नहर से मिली लाश, पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए मार डाला

गाजियाबाद, 29 जनवरी | गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र से लापता कृष्णा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पांच दिन बाद शनिवार को उसकी लाश मुरादनगर गंगनहर में सौंदा पुल के पास से बरामद हुई है। तीन युवकों ने पहले शराब पिलाई, फिर गला दबाकर बेहोश किया और फिर बलकटी से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक बोरे में बंद किया। बोरे में 4 ईंटें भी डाली, जिससे लाश पानी से बाहर न आने पाए और फिर बोरे को नहर में डुबो दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए ये हत्या की गई।

मुरादनगर थाना क्षेत्र में डिडौली गांव निवासी कृष्णा 22 जनवरी की रात करीब 11 बजे एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था, लेकिन फिर लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। तलाश के दौरान परिजनों को कृष्णा के जूते गांव निवासी एक व्यक्ति के कमरे में पड़े मिले। इस कमरे से नहर तक थोड़ी-थोड़ीदूरी पर खून के छींटे बिखरे मिले। आशंका जताई गई कि हत्या करके शव को नहर में डाल दिया गया है। इधर, जिस व्यक्ति के कमरे में जूते मिले, वो भी फरार था।

कृष्णा के पिता को पता चला कि उनके बेटे की हत्या में गांव के ही मोनू और सुमित उर्फ छोटू का हाथ है। उन्होंने दोनों के खिलाफ 27 जनवरी को थाना मुरादनगर में हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तुरंत ही दोनों को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने हत्या करके शव नहर में डालने की बात उगल दी। शनिवार को पुलिस व गोताखोरों ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद मुरादनगर नहर में सौंदा पुल के नजदीक से कृष्णा की लाश बरामद कर ली। ये लाश प्लास्टिक के डबल बोरे में पैक की गई थी। मफलर से गला दबाया गया था।

डीसीपी रवि कुमार ने बताया, करीब दो-ढाई साल पहले मृतक कृष्णा का एक आरोपी सुमित उर्फ छोटू के पिता से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसमें सुमित के पिता अनिल को सिर में चोटें आई थीं। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए सुमित ने गांव के ही मोनू, पुनीत उर्फ कालू संग मिलकर मर्डर किया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment