32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

जापान में भारी बारिश, बाढ़ से 18 की मौत

JOSO CITY, Sept. 12, 2015 (Xinhua) — Members of the Self-Defense Forces search for the missing residents on a flooded area in Joso, Ibaraki Prefecture, Japan, Sept. 12, 2015. At least 25 people were unaccounted for on Friday after a river burst its banks near the city of Joso in Ibaraki Prefecture as a result of torrential rains triggered by typhoon Etau sweeping eastern and northern Japan. (Xinhua/Ma Ping)

टोक्यो, 6 जुलाई | जापान के कुमामोटो शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोगों के लापता होने की सूचना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनकी उम्र 60 साल से 80 साल के बीच थी। इनमें से 9 लोग हितोयोशी शहर, 8 लोग आशिकिता कस्बे और एक व्यक्ति सुनागी के थे।

इसी बीच कुमा गांव में 16 लोगों के मरने की आशंका है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने मंगलवार को पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यहां के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रविवार को एक आपदा प्रबंधन बैठक में कहा कि वह चाहते हैं कि बचावकर्मी संकट में पड़े लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करें और लापता लोगों की तलाश करें।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading