32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

देश में 97 दिन बाद कोविड-19 के 300 से अधिक नए मामले आए सामने

नई दिल्ली,04 मार्च । भारत में 97 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 300 से अधिक नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,686 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में संक्रमण के 334 नये मामले पाए गए.
पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,30,775 हो गई. इनमें से दो लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई और केरल में आंकड़ों के मिलान के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज किया गया. देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,87,496 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,54,035 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

अन्य ख़बरें

हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे

Newsdesk

हर रात आते हैं जोरदार खर्राटे? शरीर दे रहा होता है इन खतरे का संकेत

Newsdesk

स्वस्थ जीवन का आधार, बढ़ती उम्र में फिट और एक्टिव रहने का मंत्र है योगासन: पूनम ढिल्लों

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading