31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

‘नाटू नाटू’ की शूटिंग से मेरे पैरों में आज भी दर्द होता है : एनटीआर जूनियर

मुंबई, 10 मार्च | सुपरस्टार एनटीआर जूनियर का कहना है कि फिल्म ‘आरआरआर’ से उनके आइकॉनिक नंबर ‘नाटू नाटू’ के स्टेप मुश्किल नहीं थे, मुश्किल था गाने को सिंक करना। इस गाने के लिए वह और उनके को-स्टार रोजाना 3 घंटे तक प्रैक्टिस करते थे। गाने की शूटिंग से उनके पैर अभी भी दुख रहे हैं। एंटरटेनमेंट टुनाइट को दिए एक इंटरव्यू में, एनटीआर जूनियर से पूछा गया कि क्या आपने सोचा था कि यह फिल्म सभी ग्लोबल लाइन्स को पार कर देगी और सभी इसे पसंद करेंगे?

सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा: मुझे नहीं पता, लेकिन गाने को शूट करने का एक्सपीरियंस, ये मैं बताता रहा हूं.. मेरे पैरों में आज भी दर्द होता है।

डांस स्टेप्स मुश्किल नहीं थे लेकिन जो मुश्किल था वह था ‘सिंक’। हम तीन घंटे तक हर रोज डांस प्रैक्टिस करते थे। हम उस गाने की शूटिंग के दौरान इसकी रिहर्सल करते थे। हमने उस गाने की शूटिंग से एक हफ्ते पहले रिहर्सल की थी और हम सेट पर भी रिहर्सल कर रहे थे। यह केवल सिंक्रोनाइजेशन के लिए था।

अपनी सफलताओं की लिस्ट में एकेडमी अवॉर्ड-नॉमिनी को शामिल करना कैसा लगता है?

एनटीआर जूनियर ने मुस्कराते हुए जवाब दिया: एक एक्टर और क्या मांग सकता है, एक फिल्ममेकर विश्व स्तर पर सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव, ऑस्कर का हिस्सा बनने के लिए और क्या मांगेगा।

उन्होंने कहा कि बड़ा दिन वह होता है, जब एक एक्टर के रूप में नहीं, बल्कि एक भारतीय के रूप में रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा, उस दिन के लिए, मुझे लगता है कि हम ‘आरआरआर’ के एक्टर बनकर नहीं चलेंगे। मैं रेड कार्पेट पर एक भारतीय के रूप में चलने जा रहा हूं, मेरे लिए यह गर्व की बात है, मेरे दिल में मेरा देश है।

एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने अपने लाइववायर ट्रैक ‘नाटू नाटू’ के लिए 95वें ऑस्कर अवॉर्डस में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग में नॉमिनेशन हासिल किया। 12 मार्च को ग्रैंड इवेंट होगा।

एम. एम. कीरावनी द्वारा कंपोज ट्रैक, जनवरी में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्डस में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग अवॉर्ड जीतने वाला पहला भारतीय और एशियाई गीत बना।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading