31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

विष्णु के आधुनिक अवतार पर आधारित होगी दीपिका और प्रभास की प्रोजेक्ट के

दीपिका पादुकोण और प्रभास की चर्चित फिल्म प्रोजेक्ट के काफी समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई थी। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज कर रही है। फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स आ चुके हैं जिनमें बताया गया कि यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। अब निर्माता ने इस बारे में अपना बयान दिया है। निर्माता अश्विनी दत्त ने फिल्म के बारे में कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि यह ग्राफिक्स से भरपूर फिल्म है। फिल्म के ग्राफिक पर पांच महीने पहले काम शुरू हो चुका है। यह काम अगले साल की शुरुआत तक चलेगा। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टंट कोर्डिनेटरों को शामिल किया गया है। अश्विनी के मुताबिक फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। अश्विनी ने कहा, फिल्म में साइंस फिक्शन के रोचक तत्व होंगे। यह फिल्म विष्णु के आधुनिक अवतार पर आधारित है, लेकिन साथ ही फिल्म बेहद भावुक भी होगी। हमने एक्शन सीच्ेंस देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टंट कोरियोग्राफर बुलाए हैं। आप फिल्म में जो कुछ भी देखेंगे, सबकुछ आपको हैरान कर देगा। इससे साफ है कि फिल्म में पौराणिकता और विज्ञान का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में शानदार एक्शन दिखाई देगा। प्रोजेक्ट के की कहानी पौराणिक किरदारों से प्रेरित होगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक नाग अश्विन हैं। मूल रूप से यह तेलुगू में बन रही है, जिसे ना सिर्फ हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज करने की योजना है। फिल्म में प्रभास एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के से दीपिका तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। इससे पहले इस साल 16 जून को प्रभास की फिल्म आदिपुरुष और 28 सितंबर को फिल्म सालार रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रभास, एक हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म पठान से सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म फाइटर भी अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading