September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : सिख समाज ने खालिस्तान की मांग करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया

 

पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा देश तोड़ने के किए जा रहे प्रयास को लेकर जबलपुर का सिख समाज आक्रोशित है जिसको लेकर इन्होंने आज घंटाघर में उपस्थित होकर खालिस्तान की मांग करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि, हमारा हिंदुस्तान है और हम इस तरह की देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ ना होकर देश की अखंडता में विश्वास रखते हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित सिख समुदाय के द्वारा एक सुर में कहा गया कि दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए। सिख समाज के लोगों का कहना है कि भारत की आजादी में सिख समाज के लोगों द्वारा अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी है, यह सब इसलिए नहीं की देश को खंडित कर दें। इन्होंने कड़े लफ्जों में इस तरह के प्रयास करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते देश को हानि पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर कुछ लोगों द्वारा अलग खालिस्तान की मांग को बल दिया जा रहा है। जिनका उद्देश्य साफ है कि देश में अमन चैन और आपसी सद्भाव पूरी तरह से समाप्त हो जाए।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading