30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन एक साल के भीतर यूरोपीय संघ में होना चाहता है शामिल

कीव, 31 मार्च | यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा है कि सदस्यता वार्ता शुरू होने के एक साल के भीतर यूक्रेन यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होना चाहता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने कुलेबा के हवाले से कहा, हमारा लक्ष्य 2023 में यूरोपीय संघ की सदस्यता वार्ता शुरू करना है। मुझे लगता है कि यूक्रेन को पूर्ण सदस्य बनने में लगभग एक साल लगेगा।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन सदस्यता के लिए यूरोपीय संघ द्वारा रखे गए शर्तो को किसी की अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से पूरा कर रहा है।

जून 2022 में, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को ब्लॉक में सदस्यता के लिए एक उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया।

यूरोपीय आयोग ने परिग्रहण वार्ता शुरू करने के लिए यूक्रेन द्वारा पूरी की जाने वाली सात शर्तो को सामने रखा।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading