21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

देश में जन्म दर बढ़ाने के लिए जापान अपने नागरिकों को कर रहा प्रोत्साहित

टोक्यो, 1 अप्रैल | जापान सरकार ने देश की गिरती जन्म दर से निपटने के लिए एक मसौदा नीति की रूपरेखा की घोषणा की है। इसमें चाइल्ड केअर भत्ते को बढ़ाना और कई बच्चों वाले परिवारों के लिए लाभ शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के लिए नीतियों के प्रभारी मंत्री मसानोबु ओगुरा द्वारा प्रस्तावित नीति पैकेज में कॉलेज शिक्षा छात्रवृत्ति का विस्तार और एकल माता-पिता के लिए सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।

इसमें कहा गया है कि जब तक बच्चे हाई स्कूल से स्नातक नहीं हो जाते, तब तक सरकार माता-पिता को लाभ देना जारी रखेगी।

हालांकि, यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि कितनी धनराशि प्रदान की जाएगी।

जापान टाइम्स ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि सरकार की योजना है कि माता-पिता को बच्चे के पालन-पोषण में आने वाली वित्तीय समस्या को कम किया जा सके।

मसौदे के अनुसार चाइल्ड केअर सेवाओं में सुधार के प्रयासों के बीच, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और छात्र ऋण को कई बच्चों वाले परिवारों और कुछ बड़ी कंपनियों के छात्रों तक विस्तारित किया जाएगा।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रस्तावों को अभूतपूर्व कदम बताते हुए शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए स्वयं की अध्यक्षता में एक नया पैनल स्थापित करेगी, जिसका उद्देश्य चाइल्डकेअर के बजट को दोगुना करना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जापान में पिछले वर्ष जन्म दर में 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई।

1899 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद जन्म दर में पहली बार इतनी गिरावट आई है।

स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, मसौदा प्रस्तावों को जून में होने वाली नई आर्थिक और राजकोषीय नीति दिशानिर्देशों में शामिल किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading