21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोयंबटूर के अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

चेन्नई, 3 अप्रैल | सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कोयम्बटूर के पुगाज राजा (37) की 19 मार्च को तमिलनाडु के सलेम जिले के कोंडलमपट्टी में एक ट्रक से टक्कर हो जाने से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें विशेष अस्पताल, कोवई मेडिकल सेंटर में लाया गया और गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।

पांच दिनों के बाद उन्हें अस्पताल के सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया, जो इमारत की पांचवीं मंजिल पर था।

अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी सत्या और एक रिश्तेदार थे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के उसने अपना कमरा खोला और छलांग लगा दी।

पुगाज राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment