22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : अमानक घी पर क्राईम ब्राचं एवं थाना गोहलपुर की खाद्य अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यवाही

अमानक घी पर क्राईम ब्राचं एवं थाना गोहलपुर की खाद्य अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यवाही, 35 किलो 250 ग्राम अमानक घी जप्त

जबलपुर में अमानक घी का गोरख धंधा करने वाले दो आरोपियों को गोहलपुर पुलिस ने धर दबोचा है जिसके संबंध में गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि क्राइम ब्रान्च को विश्वसनीय सूचना मिली थी, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में क्राइंम ब्रान्च एवं थाना गोहलपुर पुलिस तथा फूड अधिकारीयो द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, जहॉ एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम मनकेश त्रिपाठी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम संगौली जिला रीवा का होना बताते हुये, वर्तमान में नर्मदा नगर गोहलपुर में किराये के मकान में रहना बताया, जिसके मकान के कमरे के बाहर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में घी के पैकिट भरे हुये मिले, चैक करने पर 25 पैकिट 250 ग्राम के, 39 पैकिट 500 ग्राम के अमानक घी के होना पाये गये, वही पास ही इससे संबंधित अन्य सामग्री भी रखे होना पाया गया, जिसने रिफाइंड आईल, वनस्पती घी तथा घी के एसेंस को मिलाकर अमानक घी बनाना स्वीकार करते हुये 200 से 300 रूपये किलो में बेचना बताया तथा बताया कि मुन्ना किराना स्टोर बडी मदार टेकरी वाले को 35 किलो तैयार किया हुआ अमानक घी दिया है, मुन्ना किराना स्टोर बडी मदार टेकरी मे तत्काल दबिश दी गयी, मुन्ना किराना स्टोर के संचालक आरिफ अंसारी से 35 किलो खरीदे हुये घी के सम्बंध में पूछताछ की गयी तो मनकेश त्रिपाठी से घी लेना स्वीकार किया, जिससे 250 ग्राम के तथा आधा किलो के अमानक घी के पैकेट जप्त कर मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading