September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

रील बनाने के बहाने किशोरी ने मंगेतर को चाकू मारा

हावेरी, 8 अप्रैल | कर्नाटक के हावेरी जिले में रील बनाने के बहाने अपने मंगेतर की गर्दन पर वार करने के आरोप में 17 वर्षीय एक किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना रानीबेन्नूर शहर के बाहरी इलाके में ओम पब्लिक स्कूल के पास हुई।

गंभीर रूप से घायल पीड़ित की पहचान देवेंद्र गौड़ा के रूप में हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चूंकि लड़की किसी और से प्यार करती थी, इसलिए उसने गौड़ा पर हमला करने की योजना बनाई, जिसके साथ उसकी 3 मार्च को सगाई हुई। लड़की ने गौड़ा को एक पार्क में बुलाया और उससे कहा कि वह उसे एक गिफ्ट देना चाहती है।

उसे गिफ्ट देने की आड़ में, उसने गौड़ा के हाथ बांध दिए, उसे अपनी आंखें बंद करने के लिए कहा, और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

गौड़ा के माता-पिता ने हलगेरी थाने में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading