27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे

जयपुर, 8 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह राजस्थान से चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। आम दिनों यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली तक चलेगी जबकि उद्घाटन के दिन यह जयपुर से रवाना होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जो पहली बार 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए चली थी। राजस्थान से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन के दिन यह ट्रेन जयपुर से चलेगी, जबकि सामान्य दिनों में यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन का समय, सप्ताह में दिन, ठहराव और किराया सहित ट्रेन का अंतिम कार्यक्रम शीघ्र ही निर्धारित किया जाएगा।

इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह 100 फीसदी स्वदेशी प्रौद्योगिकी से बनी है। इस वातानुकूलित ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, जीपीएस सिस्टम, वाईफाई जैसी कई सुविधाएं हैं।

इस ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। यह अजमेर से दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment