23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

इस सप्ताह बंगाल का दौरा कर सकते हैं अमित शाह

कोलकाता, 10 अप्रैल | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर इस सप्ताह के आखिर में पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि मंत्री के शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके बीरभूम में एक रैली करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, दोपहर में उनका कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है और बाद में शाम को शाह के राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करने की उम्मीद है। अगले दिन वह दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में दिल्ली लौट आएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में केंद्रीय गृह मंत्री की कई निर्धारित यात्राओं को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था।

राज्य समिति के सदस्य ने कहा, हमें उम्मीद है कि वह इस साल पंचायत चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य के पार्टी नेताओं को रणनीति के निर्देश देंगे।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि रैली के लिए प्रस्तावित स्थल के रूप में बीरभूम का चुनाव काफी दिलचस्प है।

बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल वर्तमान में पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के पशु तस्करी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। पर्यवेक्षकों ने कहा कि इसीलिए भगवा खेमे ने इस जिले पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अगले साल बीरभूम में दोनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के जीतने का विश्वास व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading