27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में सह आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी, 13 अप्रैल | भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी समर सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजने के कुछ घंटे बाद वाराणसी पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संजय के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने बुधवार देर शाम आजमगढ़ हाईवे को घेर लिया और संजय को आजमगढ़ अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। 26 मार्च को आकांक्षा का शव उसके होटल के कमरे में लटका मिलने के बाद उसकी मां मधु सिंह ने 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इससे पहले सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुरभि पाठक की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सारनाथ पुलिस को समर सिंह को 17 अप्रैल तक पांच दिन की रिमांड पर लेने का आदेश दिया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) आलोक चंद्र शुक्ला ने बताया कि समर सिंह के वकीलों द्वारा बुधवार सुबह आपत्ति दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने सबूत जुटाने के लिए सारनाथ पुलिस की ओर से और पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

समर को 8 अप्रैल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा उसे वाराणसी लाया गया और 9 अप्रैल को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सारनाथ पुलिस ने समर की सात दिन की रिमांड मांगी थी, क्योंकि उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका है।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment