November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

24 घंटे में कोरोना के 197 नए मरीज, 20 बच्चे भी शामिल

नोएडा, 21 अप्रैल | नोएडा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 197 नए मरीज सामने आए। वही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 151 है। पीड़ितों में 18 साल से कम उम्र के 20 बच्चे भी है। जिनकी निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में कुल 1999 सैंपल लिए गए। जिनकी जांच रिपोर्ट आई है। वहीं अस्पतालों में 27 मरीज भर्ती है। लेकिन किसी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर अब 750 हो गए है।

जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। उन सभी से कंट्रोल रूम से निरंतर जानकारी ली जा रही है। सीएमओ ने सभी स्कूलों में कोविड की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए है। वहीं स्कूलों में लगातार सैनिटाइजेशन और जिन सेक्टर और सोसाइटी में मरीज मिले है, वहां भी सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा गया है।

सीएमओ ने बताया कि ये अच्छी बात है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ये आकड़ा निरंतर बना रहे तो कोरोना की लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराए।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment