31.1 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज

बेंगलुरू, 24 अप्रैल | राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के खिलाफ चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में बेंगलुरू के विधान सौधा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास ने 23 अप्रैल को बेंगलुरु के एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव अधिकारियों की तलाशी और निरीक्षण में बाधा डाली।

श्रीनिवास ने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और उनसे बहस करने लगे।

सूत्रों ने कहा कि असम पुलिस की एक टीम श्रीनिवास पर लगे उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में उनकी तलाश में बेंगलुरु पहुंची थी।

पुलिस ने कहा कि श्रीनिवास नहीं मिले, इसलिए उन्होंने उनके आवास के दरवाजे पर नोटिस चिपका दिया है और पेश होने के लिए कहा गया है।

असम युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

पार्टी ने दत्ता को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

अन्य ख़बरें

आठ घंटे तक ईडी ने प्रतिभा चाकणकर से की पूछताछ, अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच तेज

Newsdesk

पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौतों पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों और मुख्य वार्ताकारों के साथ की बैठक

Newsdesk

मध्यमग्राम में रिकॉर्ड 94.62 प्रतिशत मतदान, टीएमसी के रथिन घोष 2,399 वोटों से जीते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading