November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली शराब घोटाला : सीबीआई ने पहली बार चार्जशीट में सिसोदिया को नामजद किया

नई दिल्ली, 25 अप्रैल | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब नीति मामले में मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल, हैदराबाद के सीए बुचीबाबू गोरंटला और अर्जुन पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सीबीआई द्वारा इस मामले में मंगलवार को दायर दूसरे पूरक आरोपपत्र में इन चारों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।

सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में पहली बार सिसोदिया का नाम लिया है, जो लगभग दो महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने इससे पहले इसी मामले में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

भारत ने स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई बड़ी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment