25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छेड़छाड़ की कोशिश से बचने के लिए महिला ने चलती रेपिडो बाइक से लगाई छलांग

बेंगलुरु, 26 अप्रैल | बंगलुरु में छेड़छाड़ की कोशिश से बचने के लिए एक युवती चलती हुई रैपिडो बाइक से कूद गई। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 21 अप्रैल की देर रात येलहंका न्यू टाउन पुलिस थाने की सीमा में हुई। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी 27 वर्षीय दीपक राव को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने 21 अप्रैल को इंदिरानगर स्थित अपने एक दोस्त के यहां पहुंचने के लिए रात करीब 11 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोपी ने ओटीपी के बहाने उसका मोबाइल ले लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा।

वह अलग-अलग रास्तों पर ले गया। इंदिरानगर के बजाय डोड्डाबल्लापुर रोड की ओर बढ़ गया। महिला के पूछने पर वह तेज स्पीड से बाइक चलाने लगा।

इससे सदमे में महिला येलहंका के पास नगेनहल्ली में बीएमएस कॉलेज के पास बाइक से कूद गई। कॉलेज गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। चूंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए वह बाल-बाल बच गई और उसे सिर और चेहरे पर कोई बड़ी चोट नहीं आई। इसके बाद पीड़िता ने बचाने आए सुरक्षाकर्मियों से मोबाइल लिया और घटना के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को बताया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading