25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दंतेवाड़ा में शहीदों को भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी

दंतेवाड़ा, 27 अप्रैल | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में शहीद हुए 10 जवानों और एक चालक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी और कंधा देकर शहीदों के शवों को उनके गांव के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे और वहां उन्होंने शहादत देने वाले डीआरजी जवानों के शवों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इसके बाद शहीदों के शवों को कंधा देकर उनके पैतृत गांव की तरफ रवाना किया।

बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हमले में 10 जवान जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली, मुन्ना कड़ती, संतोष तामो, दुलगो मंडावी, लखमू राम, जोगा कवासी, हरिराम, जयराम पोडियाम, जगदीश कुमार कोवासी, राजू राम और वाहन चालक धनीराम यादव शहीद हो गए थे।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading