September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पायलट फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं: राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी

Sachin Pilot (File Photo)

नई दिल्ली, 13 जुलाई | जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है और उससे पहले पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पायलट बात ही नहीं कर रहे हैं। पांडे ने कहा कि पार्टी उन्हें सुनना चाहती है, लेकिन “अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी”।

इस वक्त जयपुर में मौजूद अविनाश पांडे ने फोन पर बताया, “मैंने सचिन पायलट से बात करने की कोशिश की है और उनके लिए मैसेज भी भेजे हैं, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है और अन्य विधायकों की तरह उन्हें भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि पार्टी तय मानदंडों के भीतर पायलट को सुनने के लिए तैयार है और “अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह बैठक में हिस्सा लेंगे”।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी और गठबंधन के हर विधायक को सुनने के लिए तैयार हैं।

इस बीच सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में सरकार अल्पमत में है। उन्होंने देर रात अपने बयान में कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। लिहाजा अब सभी की निगाहें विधायक दल की बैठक पर हैं।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी हैदराबाद मुक्ति दिवस की बधाई

Newsdesk

सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त, प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्ध कर दिखाया: अमित शाह

Newsdesk

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading