November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

मप्र के ऊर्जा मंत्री कोरोना पॉजिटिव

भोपाल, 28 अप्रैल | मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

मंत्री तोमर ने ट्वीट कर बताया है कि कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था, जांच के उपरांत पता चला कोरोना पॉजिटिव हूं। आप सभी से भी आग्रह करता हूं जो भी मेरे संपर्क में आए हों वे अपनी जांच अवश्य कराएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कोरोना पॉजिटिव होने के कारण तोमर विभिन्न कार्यक्रमों और आमजन से संपर्क नहीं कर सकेंगे, इसको लेकर उन्होंने कहा, अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच-आपकी सेवा में उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं, इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

ज्ञात हो कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों को कोरोना हो चुका है।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

Leave a Comment