November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

एनटीआर के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए रजनीकांत पहुंचे विजयवाड़ा

विजयवाड़ा, 28 अप्रैल | तमिल सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार को एनटीआर के नाम से मशहूर तेलुगु आइकन नंदमुरी तारक रामा राव के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा पहुंचे।

एनटीआर के बेटे और टॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एन. बालकृष्ण ने गन्नवरम हवाईअड्डे पर रजनीकांत की अगवानी की।

सुपरस्टार शहर में शुक्रवार शाम को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेता शामिल होंगे।

बलय्या (इस नाम से बालकृष्ण लोकप्रिय हैं) ने प्रशंसकों को बाहर आने और समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

एनटीआर टॉलीवुड के एक महान अभिनेता थे। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की। वह पौराणिक पात्रों की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।

एनटीआर ने कृष्णार्जुन युधम (1962) और दाना वीरा सूरा कर्ण सहित 17 से अधिक फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई।

28 मई, 1923 को आंध्र प्रदेश में जन्मे एनटीआर ने 1983 से 1989 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने दिसंबर 1994 में शानदार जीत के साथ टीडीपी को फिर से सत्ता में पहुंचाया, लेकिन कुछ महीने बाद उन्हें अपने दामाद चंद्रबाबू नायडू के विद्रोह का सामना करना पड़ा। जो पार्टी और प्रशासनिक मामलों में एनटीआर की दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के हस्तक्षेप से नाखुश थे।

पहली पत्नी से एनटीआर के बच्चों द्वारा समर्थित, नायडू ने सितंबर 1995 में एनटीआर को सत्ता से हटा दिया। तेदेपा संस्थापक की मृत्यु 18 जनवरी, 1996 को कार्डियक अरेस्ट से हुई।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment