36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसपी कार्यालय में दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात – घूंसे

जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचीं थीं दोनों महिलाएं
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस वक्त माहौल अचानक गरमा गया, जब अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं दो महिलाएं न्याय मिलने का इंतजार छोड़ एक-दूसरे से ही हिसाब-किताब करने लगीं। देखते ही देखते कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि एसपी कार्यालय का परिसर कुछ देर के लिए ‘फाइट जोन’ में तब्दील हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई। बात बढ़ी तो जुबानी जंग सीधे लात-घूंसों तक पहुंच गई। कार्यालय में मौजूद फरियादी और कर्मचारी कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
एसपी कार्यालय के भीतर मारपीट की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया और स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया।
इस हंगामे के कारण कुछ देर तक जनसुनवाई भी प्रभावित रही। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading