34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समरसता सेवा संगठन ने जारी की 2026-27 की कार्ययोजना, सेवा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस


जबलपुर। समरसता सेवा संगठन ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना जारी करते हुए सेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर ni विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ और आयोजन प्रभारी उज्ज्वल पचौरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नई कार्यकारिणी ने संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन के मार्गदर्शन में “सब सबको जाने, सब सबको माने” के मूल मंत्र के साथ समरस भारत से समर्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर सामूहिक गुरुपूजन, सावन में विराट शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक, वृहद पौधारोपण, समरसता कजलिया महोत्सव, गरबा महोत्सव, समरसता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता, होली मिलन, पतंग महोत्सव तथा परिवार दिवस सहित अनेक आयोजन होंगे। साथ ही मधुमेह, नशामुक्ति, आयुर्वेद, जनजातीय गौरव और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।
संगठन ने सभी समाजों के महापुरुषों की जयंती, राष्ट्रीय दिवसोंp और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का भी निर्णय लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को एकजुट करना है।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading