September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भर्ती घोटाला: सीबीआई ने डब्लयूबीएसएससी द्वारा अयोग्य करार दिए गए ‘ग्रुप सी’ के कर्मचारियों को समन किया

कोलकाता, 29 अप्रैल | पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के भर्ती घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘ग्रुप सी’ श्रेणी के गैर-शैक्षणिक पदों के उन कर्मचारियों को समन करना शुरू कर दिया है जिन्हें पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने अयोग्य करार देते हुए उनकी सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी किया था। सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में केंद्रीय एजेंसी ने ‘ग्रुप सी’ श्रेणी के 10 कर्मचारियों को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच कार्यालय में एक से तीन मई के बीच बुलाया है।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में ‘ग्रुप सी’ श्रेणी के और कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों से पूछताछ कर केंद्रीय एजेंसी अवैध रूप से नौकरी पाने के लिए पैसों के लेनदेन में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है।

डब्ल्यूबीएसएससी ने पिछले महीने विभिन्न सरकारी स्कूलों में पदस्थापित ‘ग्रुप सी’ श्रेणी के 842 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की सूची जारी की थी जिनकी सेवा कलकत्ता हाईकोर्ट के एक आदेश के बार समाप्त कर दी गई थी।

सीबीआई अधिकारियों ने 8,163 ओएमआर शीट के बारे में पहले ही जानकारी जुटा ली है जिनसे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी ताकि अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जा सके।

इन 8,163 ओएमआर शीट में 6,304 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के हैं – 3,481 ग्रुप डी के और 2,823 ग्रुप सी के।

शैक्षणिक कर्मचारियों के उम्मीदवारों में 1,859 ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की गई थी जिनमें 952 माध्यमिक शिक्षक पद के उम्मीदवारों के हैं। अन्य 907 उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के हैं।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading