31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : मोबाइल ऐप के माध्यम से क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, 20500 और चार मोबाइल जप्त

जबलपुर :  जबलपुर की लॉर्डगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के आईपीएल मैच पर मोबाइल ऐप के माध्यम से सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹20500 और चार मोबाइल फोन जप्त किए है वही मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि जय नगर पार्क के पास दो युवक मोबाइल के माध्यम से केकेआर और गुजरात टाइटन के बीच खेले जाने वाले मैच पर सट्टा का दाव लगा रहे हैं जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के द्वारा मौके पर दबिश दी गई जहां ईशान केसरवानी और हेमंत पांडे नाम के दो युवक क्रिकेट लाइव गुरु ऐप के माध्यम से सट्टे का दाव लगा रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपियों के कब्जे से ₹20500 और चार मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading