21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोविड मामलों का आंकड़ा इस हफ्ते 10 लाख पार कर जाएगा : राहुल

नई दिल्ली, 14 जुलाई | देश में कोरोनावायरस की स्थिति से निपटने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि इस हफ्ते देश में कोरोना मामलों का आंकड़ा 10 लाख पार कर जाएगा।

राहुल ने एक समाचार रिपोर्ट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, ” इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा।”

रिपोर्ट में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारें अधिक निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहती हैं, तो कोविड -19 महामारी ‘बद से बदतर’ होगा।

बीबीसी के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस एडनॉम गेब्रियेसस ने सोमवार को कहा, “कई देश कोरोना से निपटने के मामलों में गलत दिशा में जा रहे हैं।”

केंद्र द्वारा देश में महामारी की स्थिति से निपटने को लेकर राहुल गांधी केंद्र सरकार के आलोचक रहे हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading