31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

शतरंज: वन्तिका अग्रवाल भारत में नंबर तीन रैंकिंग पर पहुंची

नई दिल्ली, 3 मई | उभरती भारतीय शतरंज खिलाड़ी वन्तिका अग्रवाल अपने करियर में उछाल हासिल करते हुए 2428 रेटिंग अंकों के साथ भारत में महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।

21 वर्षीय वन्तिका 2020 में ओलम्पियाड विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थीं, का हाल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने पिछले चार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से 61 अंक बटोरे हैं, जिसमें स्पेन में मेनोर्का ओपन में महिला चैंपियन बनना शामिल है।

उन्होंने कहा, “भारत में नंबर तीन बनना रोमांचक अनुभव है। ईमानदारी से कहूं तो मैं जानती थी कि मैं ऐसा कर सकती हूं लेकिन उम्मीद नहीं थी कि यह सब इतना जल्दी हो जाएगा। मैं अब यहीं नहीं रुकूंगी और मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी जिससे मैं ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर सकूं। मेरा लक्ष्य भारत की नंबर एक खिलाड़ी बनना है। इसे हासिल करने के लिए मुझे और मजबूत टूर्नामेंट खेलने होंगे।”

नोयडा की निवासी महिला ग्रैंडमास्टर वन्तिका इंटरनेशनल परि²श्य में लगातार परफॉर्म करने वाली खिलाड़ी रही हैं। वह पिछले महीने इंटरनेशनल नॉर्म हासिल करने वाली 11वीं भारतीय महिला बनी थीं।

युवा खिलाड़ी को इस वर्ष ग्रैंडमास्टर बनने का विश्वास है। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म और 2500 रेटिंग अंकों की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading