38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार : दुल्हन को छोड़ दुल्हे ने साली संग लिए सात फेरे

छपरा, 4 मई | ऐसे तो आपने विवाह समारोह की कई तरह की घटनाओं का जिक्र सुना होगा, लेकिन बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला जब दुल्हन की छोटी बहन यानी साली का दिल दुल्हे पर आ गया। काफी हंगामे के बाद दुल्हे की साली से शादी करा दी गई। कई लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं।

दरअसल, मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है। जहां गांव के रहने वाले रामू बीन की बड़ी पुत्री का विवाह छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार से 2 मई को होना सुनिश्चित हुआ था। राजेश तय समय के अनुसार बैंड बाजे और बारात लेकर भभौली गांव पहुंच भी गया।

घर में शादी के रस्म रिवाज भी निभाए जाने लगे। दोनों ने एक दूसरे को जयमाला भी पहना दी थी और शादी मंडप में जाने की तैयारी चल रही थी। इधर, राजेश और दुल्हन भी मन ही मन अपने भविष्य के सपने गढ़ रहे थे, तभी दुल्हे की साली यानी दुल्हन की छोटी बहन पुतुल घर की छत पर पहुंच गई और धमकी दी कि अगर यह शादी हुई तो वह छत से कूदकर जान दे देगी।

इसके बाद शादी की सभी रस्म रोक दी गई और खुशी का माहौल तानाव में बदल गया। इसके बाद बारातियों और सरातियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों ओर से मारपीट भी हुई। किसी तरह यह सूचना मांझी थाना तक पहुंच गई।

पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि के दोनों परिवार के सदस्यों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई और राजेश की शादी बड़ी बहन से न कराकर पुतुल से करवा दी गई।

इधर, कई लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुतुल का पहले से ही राजेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बहरहाल, इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है और इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading