November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा में हेरोइन, एमडीएमए रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पणजी, 5 मई | पुलिस ने शुक्रवार को यहां 2,50,000 रुपये मूल्य की हेरोइन और एमडीएमए मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में कलंगुट पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मतीउर रहमान, जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का मूल निवासी है।

पुलिस ने कहा, “उसके कब्जे से 21 ग्राम वजन वाली 2,10,000 रुपये की हेरोइन और 40,000 रुपये मूल्य के 4 ग्राम वजन वाले नारंगी रंग के पाउडर जैसा पदार्थ एमडीएमए होने का संदेह है।”

एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रहमान को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

कालंगुट पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment