23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में तेजी से फैल रहा नया ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट

लॉस एंजेलिस, 6 मई | अमेरिका में न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 तेजी से फैल रहा है। इस सप्ताह इसकी नए मामलों में इसकी भागीदारी बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के ताजा आंकड़ों में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी डेटा के हवाले से बताया, आर्कटुरस नाम के सबवेरिएंट ने देश भर में लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों का लगभग 12.5 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो पिछले सप्ताह 8.4 प्रतिशत था।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक्सबीबी.1.16 संभवत: देश में कोरोना वायरस का अगला सबसे व्यापक स्ट्रेन बन सकता है।

सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में अभी सबसे व्यापक स्ट्रेन बना हुआ है और इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों में इसकी भागीदारी लगभग 66.9 प्रतिशत है।

अन्य ख़बरें

चंडीगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवजातों के लिए बेबी केयर किट और रक्तदान शिविर का आयोजन

Newsdesk

पाकिस्तान में बाल यौन शोषण मामलों में सजा की दर बेहद कम, बढ़ रहीं घटनाएं

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और भूटान के राजा ने थिम्पू के ताशिचो द्जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading