April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

असम : युवती से गैंगरेप, घटना मोबाइल में रिकॉर्ड

गुवाहाटी, 6 मई | असम के सोनितपुर जिले के गोहपुर इलाके में एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और पूरी घटना एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोहोर के हवाजान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने कल रात पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और आपराधिक कृत्य मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया।”

इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान पोरनसदगौरा बासुमतारी के रूप में हुई है, जो लड़की को अपनी कार में ले गया और बाद में अपने सहयोगियों के साथ अपराध को अंजाम दिया।

इस मामले में पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें

भारत की सोच दुनिया को एकता का रास्ता दिखा सकती है : आरएसएस

Newsdesk

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा

Newsdesk

टिहरी-गढ़वाल हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की भी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading