July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका ने सप्ताहांत में लॉकडाउन को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा

Priyanka Gandhi. (File Photo)

नई दिल्ली, 14 जुलाई | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना से निपटने के लिए सप्ताहांत में दो दिन के लिए लॉकडाउन लगाने के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर मंगलवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोमवार को 1,664 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह के कदम महामारी को रोकने में सक्षम नहीं हैं।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।”

उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 1,664 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 38,130 हो गई और मृतकों की कुल संख्या 955 हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading