September 14, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

केरल में कोरोना के रिकार्ड 608 नए मामले

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई | केरल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 608 नए मामलों की पहचान की गई। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 8,930 हो गए। इनमें सक्रिय मामले 4,454 हैं। मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बहुत चिंता की बात है.. तिरुवनंतपुरम जिले में मंगलवार को 201 मामले आए, जिनमें से 158 लोग स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए हैं। राज्य में स्थानीय स्तर पर संक्रमित होने के मामले एक दिन में 396 हैं। इस बीच सऊदी अरब से लौटे 47 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई।”

विजयन ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, महामारी का चौथा चरण कम्युनिटी स्प्रेड है, हम अब तीसरे चरण यानी क्लस्टर स्प्रेड में हैं। खासकर तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम में हालात को देखकर तो ऐसा ही लगता है।”

राज्य में इस समय 227 कोरोना हॉटस्पॉट हैं।

अन्य ख़बरें

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

Newsdesk

एफएसएसएआई ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते दो खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस किए निलंबित

Newsdesk

जब हार्ट ने दे दिया जवाब और प्रत्यारोपण ही बची आखिरी उम्मीद, तब गुजरात के मंत्री बने सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading