May 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

IAF का Mig-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित; 4 नागरिकों की मौत

हनुमानगढ़ 08 May | राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायु सेना का मिग-21 क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही तकनीकि खराबी के बाद पायलट ने विमान पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे से पहले दोनों पायलट ने खुद को विमान से अलग कर लिया था। हालांकि विमान के एक रिहायशी इलाके में गिरने से इसकी चपेट में आने से 4 ग्रामीण की मौत की खबर सामने आई है। वायुसेना ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले जनवरी में राजस्थान के भरतपुर में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू जेट एक सुखोई एसयू -30 और एक मिराज 2000 के दुर्घटनाग्रस्त होने सेस पायलट की जान चली गई थी। इनमें से एक हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना और दूसरा राजस्थान के भरतपुर में हुआ था।

अन्य ख़बरें

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

क्यों जरूरी है प्रेस की आजादी? चुनौतियों के बीच समाज में मीडिया की भूमिका

Newsdesk

आईपीएल 2026: आरआर नंबर 1 बनने का मौका चूकी, डीसी छठे स्थान पर, अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading