21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : हनुमान ताल थाना अंतर्गत विगत माह चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने आरोपी को सागर से पकड़ा

जबलपुर : हनुमान ताल थाना अंतर्गत कसाई मंडी में विगत माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. वही एक आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सागर से गिरफ्तार किया है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए हनुमान ताल थाना प्रभारी उमेश गौलानी ने बताया कि हनुमानताल थाना अंतर्गत कसाई मंडी में विगत दिनों पूर्व नियाज नामक युवक को 5 लोगों ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था. मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार हो गए लेकिन असलम कुरेशी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. वहीं बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि असलम सागर में फरारी काट रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम सागर पहुंची और मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर पहुंचकर असलम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.

अन्य ख़बरें

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी की कार्रवाई, 426.46 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच

Newsdesk

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

Leave a Comment