September 13, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

कंगना ने ‘थलाइवी’ के दिहाड़ी मजदूरों को दिया दान

चेन्नई, 21 अप्रैल | कंगना रनौत ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए दान किए हैं। लॉकडाउन से पहले कंगना ‘थलाइवी’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाएंगी। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। तो इन मुश्किल दिनों में कंगना फिल्म फेडरेशन के कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।

कंगना ने पांच लाख फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया को दिया है और बाकी 5 लाख फिल्म ‘थलाइवी’ के दिहाड़ी मजदूरों के लिए।

तमिल सिनेमा के कई शीर्ष सितारों ने महासंघ को दान दिया है। रजनीकांत ने 50 लाख रुपये दिए, जबकि अभिनेता विजय सेतुपति ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया सदस्यों के कल्याण के लिए 10 लाख दान किए। सुरिया और उनके भाई कार्थी ने अपने पिता, अभिनेता शिवकुमार के साथ, 10 लाख रुपये का दान दिया, जबकि अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने भी 10 लाख रुपये का दान दिया।

कंगना ने इससे पहले दैनिक वेतन भोगी परिवारों के लिए राशन दान करने के अलावा पीएम-केयर्स को 25 लाख रुपये का योगदान दिया था।

दान के अलावा, कंगना लॉकडाउन में अपने परिवार के लिए खाना पकाने के साथ अपने भतीजे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रही हैं।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading