November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लांच से पहले सिनेमा हॉल में जय श्री राम के नारे लगे

मुंबई, 9 मई | फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक मल्टीप्लेक्स में फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सैनन ने देवी सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। मीडिया भी ट्रेलर रिलीज के लिए इंतजार कर रहा था। इस दौरान पारंपरिक परिधान में हाथ में भगवा झंडे लिए आए फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए।

उन्होंने श्री राम लक्ष्मण जानकी, जय हनुमान की का नारा लगाया।

लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए शो के व्यवस्थापकों ने भी नारे लगाए।

लोगों के हाथों में तख्तियां थी, जिसमें कमोबेश इसी तरह के नारे लिखे हुए थे। जैसे-जैसे ट्रेलर रिलीज का समय करीब आ रहा था, नारे तेज होते जा रहे थे।

इससे पहले, फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने हाई-वोल्टेज कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की पेशकश की आलोचना की थी।

‘आदिपुरुष’, 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment