27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कानपुर गोलीकांड : जेसीबी से पुलिस का रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

कानपुर, 17 जुलाई | मुठभेड़ में मारे गए कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बिकरू गांव में पुलिस का रास्ता रोकने में इस्तेमाल की गई जेसीबी के ड्राइवर राहुल पाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कानपुर पुलिस ने अपने जारी बयान में बताया कि 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियुक्त राहुल पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। घटना वाले दिन उसने विकास दुबे के बुलाने पर जेसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोका था।

ज्ञात हो कि बिकरू गांव में 2 जुलाई को दबिश देने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment