27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : ग्रैंड कैंप फायर समारोह धूमधाम से मनाया गया, महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे

पश्चिम मध्य रेल, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा जिला स्काउट डेन, जबलपुर में आयोजित चतुर्थ राज्य कैंपोरी में ग्रैंड कैंप फायर समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अग्नि प्रज्जवलित कर महाप्रबंधक ने ग्रैंड कैंपफायर का शुभारम्भ किया। ग्रैंड कैंपफायर में मुख्यालय सहित जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल से भाग ले रहे स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर पमरे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा, श्रीमती संध्या गुप्ता, अपर महाप्रबंधक आर. एस. सक्सेना, पमरे महिला कल्याण संगठन उपाध्यक्षा श्रीमती वंदना सक्सेना सहित सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment