November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत परमहापौर ने खिलाई कार्यकर्ताओं को मिठाई

जबलपुर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत परमहापौर ने खिलाई कार्यकर्ताओं को मिठाई कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस को जैसे संजीवनी मिल गई हो, कर्नाटक की जीत से जहां देशभर के कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा है वही जबलपुर में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कर्नाटक की जीत पर सभी का मुंह मीठा कराया और जीत की बधाई दी। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना था कि यह जीत असत्य पर सत्य की विजय है, शनिवार के दिन जिस तरह से बजरंगबली ने कांग्रेस को जीत दी है उससे भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है, महापौर ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कॉन्ग्रेस को चुनने के बाद भाजपा को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब जनता उनके भुलावे में नहीं आने वाली, उन्होंने कहां की यह बदलाव का दौर है और यह बदलाव मध्यप्रदेश में भी होने वाला है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment