24 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : ट्रेनों में यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी,जीआरपी ने 5 दर्ज मामलों में चोरी के मोबाइलों की रिकवरी की

जबलपुर : ट्रेनों में यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी,जीआरपी ने 5 दर्ज मामलों में चोरी के मोबाइलों की रिकवरी की ट्रेनों में यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर नवनियुक्त रेल एसपी द्वारा आदेशित किया गया था, जिसके परिणाम भी अब सामने आने शुरू हो गए हैं. जबलपुर जीआरपी ने 5 दर्ज मामलों में चोरी के मोबाइलों की रिकवरी की है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि ट्रेन में चोरों द्वारा यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा जबलपुर जीआरपी में की गई थी, इन्हीं मोबाइलों की रिकवरी के लिए जीआरपी पुलिस लगातार मशक्कत कर रही थी, इसके लिए उसने बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेशों की भी खाक छानी और प्रयागराज, भागलपुर कटनी, मंडला में दबिश देकर चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी की गई, जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर जबलपुर जीआरपी सतर्क है, जिसको लेकर स्टेशन में फालतू घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके पीछे उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने और चोरी जैसी घटनाओं को रोकना है।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading