25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर कबाड़ीयों के दुकान और गोदाम पुलिस की सर्च कार्रवाई

जबलपुर : मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन आज अल्प प्रवास के दौरान जबलपुर पहुंचे। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहां कांग्रेस अपने कुनबे को ही नहीं संभाल पा रही है। कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा है जबकि हम सत्य के पुजारी है। वहीं कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में ऐसा बिल्कुल ही नहीं होगा। मध्यप्रदेश में पांचवीं बार फिर से शिवराज सरकार बनेगी।

खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा मैं पीएम नरेंद्र मोदी से 1 साल छोटा हूं। लेकिन शारीरिक रूप से मैं अपने आप को कमजोर नहीं मानता हूं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा 62 साल की उम्र में चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसा कहीं नहीं लिखा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। जिससे युवा नेतृत्व कर सके।भाजपा के आने वाले घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी घोषणा करती है। उसे पूरा करती है और जो नहीं कहती है उसे भी पूरा करती है। हमने अपने घोषणापत्र में लाडली बहना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र नहीं किया था। जिसे अब हम पूरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी किसानो के कर्जा माफ की बात कही थी। लेकिन उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है, जो बोलने के बाद भी कुछ नहीं करती।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading