33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

ऑटोमेटिक फ्रेंड रिक्वेस्ट जाने पर मेटा ने मांगी माफी, ठीक किया फेसबुक बग

सैन फ्रांसिस्को, 15 मई | मेटा ने फेसबुक में एक बग को ठीक कर दिया है, जो यूजर्स द्वारा किसी प्रोफाइल पर जाने पर ऑटोमेटिक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देता था। द डेली बीस्ट के अनुसार, फेसबुक के कई यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर निजता के उल्लंघन की शिकायत के बाद टेक दिग्गज ने गड़बड़ी के लिए माफी मांगी।

मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने हाल ही में ऐप अपडेट से संबंधित एक बग को ठीक किया है, जिसके चलते कुछ फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट गलती से भेज दी गई थीं। हमने ऐसा होने से रोक दिया है और हम किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।

एक यूजर के अनुसार, फेसबुक ने एक व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे वह ब्लॉक करने की कोशिश कर रहा था।

कई फेसबुक यूजर्स ने कहा कि उन्होंने अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं।

इस बीच, मेटा ने कहा है कि उसने ऐसे मैलवेयर क्रिएटर्स का पता लगाया है, जो चैटजीपीटी में जनता की रुचि का लाभ उठा रहे हैं और इस रुचि का उपयोग यूजर्स को हानिकारक एप्लिकेशन और ब्राउजर एक्सटेंशन डाउनलोड करने के लिए लुभाने के लिए कर रहे हैं।

मेटा ने इस घटना की तुलना क्रिप्टोक्यूरेंसी घोटालों से की है, क्योंकि दोनों रणनीति संवेदनशील जानकारी तक पहुंच हासिल करने के लिए लोगों की जिज्ञासा और विश्वास का फायदा उठाते हैं।

अन्य ख़बरें

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: मैट हेनरी ने चटकाए कुल 11 विकेट, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में बराबरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading