31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, 1 की मौत, 8 घायल

WASHINGTON D.C., Sept. 20, 2019 (Xinhua) — A police officer stands guard near the shooting scene in Washington D.C., the United States, on Sept. 19, 2019. One person was killed and five others were injured in a shooting Thursday night in northern Washington D.C., police said. (Xinhua/Liu Jie)

वाशिंगटन, 20 जुलाई | वाशिंगटन डी.सी. में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गोलीबारी की घटना रविवार को 14 स्ट्रीट और स्प्रिंग रोड पर हुई।

डीसी पुलिस प्रमुख पीटर न्यूजहैम ने एक प्रेस ब्रीफ में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि तीन लोगों में से दो लंबी बंदूकों के साथ और एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ था, जिन्होंने लोगों के एक समूह पर निशाना बनाकर गोलीबारी को अंजाम दिया।

न्यूजहैम के अनुसार, कुल नौ लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जिसमें आठ पुरुष और एक महिला शामिल है।

घायलों में से ही एक को मृत घोषित किया जा चुका है, जबकि दो गंभीर हालत में हैं। वहीं बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।

डीसी पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘भारत के आजीवन मित्र’, पीएम मोदी ने बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर जताया दुख

Newsdesk

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading