25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी ने सत्ता में आने के लिए मजबूत व्यक्ति की ‘नकली’ छवि गढ़ी : राहुल

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses during an election rally organised to campaign for the party candidate Poonam Azad, ahead of February 8 Delhi Assembly elections, at Delhi’s Sangam Vihar on Feb 4, 2020.

नई दिल्ली, 20 जुलाई | कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के लिए एक ‘नकली’ मजबूत छवि गढ़ी है और अब उनकी सबसे बड़ी ताकत ही “भारत की सबसे बड़ी कमजोरी” है। राहुल गांधी ने ट्वीट की श्रृंखला में अपने दूसरे वीडियो में कहा, “प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने के लिए एक नकली मजबूत छवि तैयार की। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत थी और अब यह भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है।”

राहुल गांधी ने कहा, यह केवल एक सीमा का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे चिंता इस बात की है कि चीनी आज हमारे क्षेत्र में बैठे हैं। चीनी अपनी रणनीतियों के बारे में सोचे बिना कुछ भी नहीं करते हैं। अपने दिमाग में उन्होंने एक दुनिया को मैप किया है और वे उस दुनिया को आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। यही वह पैमाना है कि वे क्या कर रहे हैं, ग्वादर क्या है और एक बेल्ट और सड़क क्या है। यह इस ग्रह का पुनर्गठन है। इसलिए यदि आप चीनियों के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यह बातें समझनी होंगी।”

इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना पहला वीडियो जारी कर सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया था। उन्होंने लद्दाख में चीन के साथ हुए संघर्ष पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था।

राहुल गांधी ने हमारी भूमि में घुसपैठ करने के लिए इस समय का चयन करने के पीछे के चीन के कारणों को समझाते हुए एक वीडियो जारी किया।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment