November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : ओमती थाना पुलिस ने पेश की मिसाल, ऑटो में छुटा महिला का बैग चंद घँटों में ढूंढकर किया वापिस

जबलपुर : ओमती थाना पुलिस आज सराहनीय कार्य करते हुए चंद घंटे के अंदर एक महिला का गुमा हुआ ट्राली बैग ढूंढकर महिला को ससम्मान वापिस लौटा दिया,जहाँ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने जानकरी देते हुए बताया की थाने में प्रिया पाठक निवासी रीवा ने आकर बताया की उसकी बहन जबलपुर में रहती है वह रीवा से बहन से मिलने के लिए आई हुई थी वही जब वह ऑटो में बैठकर रसल चौक तरफ जा रही थी तब वह अपना ट्राली बैग ऑटो में भूल गयी और ऑटो वाला भी चला गया,जहाँ महिला की शिकायत पर पुलिस टीम के द्वारा शिकायत पर तत्काल सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो का नंबर ट्रेस कर ऑटो मालिक का पता लगाकर उसके घर टीम को भेजा गया,जिससे बैग दस्तयाब किया गया,वही ऑटो वाले ने बताया कि उसे भी नही पता था कि पीछे बैग रखा हुआ,वही आरक्षक राजेंद्र कुमार ने बैग उक्त महिला को वापिस किया,जिसमे सभी सामान यथावत रखा हुआ था,वही महिला ने पुलिस का शुक्रियादा किया।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment